लुधियाना.
थाना मेहरबान की पुलिस ने गांव जमालपुर लेली के सतलुज दरिया में रेत की अवैध माइनिंग करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ फिर से माइनिंग विभाग की एसडीओ गगनदीप सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए माइनिंग एक्ट अधीन मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी थानेदार राधेश्याम ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में एसडीओ गगनदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम सतलुज दरिया में पेट्रोलिंग करने गई थी। इसी दौरान जमालपुर लेली में रेत की अवैध माइनिंग होने के निशान पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

चंडीगढ़ में बच्ची को ससुराल वालों ने मां से किया था अलग, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी कस्टडी
MP में अल्पसंख्यकों के नागरिकता आवेदनों की पड़ताल तेज, लंबित मामलों का ब्योरा तलब
अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 30 लाख दीप जलाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य
MP में इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन की शुरुआत जल्द, सफर होगा आसान; जाम से मिलेगी राहत