बिलासपुर.
तोरवा मुक्तिधाम में कुत्तों का अंतिम संस्कार कराए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने कार्रवाई की है. विवाद बढ़ने के बाद निगम ने टास्क कर्मचारी रेखा सिंह को वहां से हटा दिया है. इस घटना के बाद मुक्तिधाम की व्यवस्था को लेकर भी निगम ने सख्ती बरतने का फैसला किया है.
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि तोरवा मुक्तिधाम में अब केवल इंसानों का ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. पालतू पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए अलग व्यवस्था बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद की स्थिति न बने. मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था.
उनका कहना था कि मुक्तिधाम मानव शवों के अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित है, ऐसे में वहां पालतू पशुओं का अंतिम संस्कार कराना उचित नहीं है. विरोध के बाद स्थानीय लोग तोरवा थाने भी पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. पालतू पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए अलग स्थान और व्यवस्था विकसित करने पर भी काम किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन की तारीख बढ़ी? 8 नवंबर तक मिलेगा मौका
त्योहारी सीजन में राजस्थान पुलिस अलर्ट, बाजारों से लेकर पर्यटन स्थलों तक बढ़ेगी निगरानी
दीपावली से पहले हिसार की हवा हुई जहरीली, स्मॉग से आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी
रामगढ़ में सड़क और रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदली परिवहन व्यवस्था