अमृतसर : प्रशासनिक प्रबंधों को सुदृढ़ करने और राजस्व कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला माल अधिकारी (डीआरओ) नवकीरत सिंह रंधावा ने 37 पटवारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, संजीव कुमार को माहल से वरपाल, सुखजिंद्र सिंह को कड़ियाल से मानावाला, चानन सिंह को मानावाला से झंडेर और आदेश प्रताप सिंह को वरपाल से मीरा कोट स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार जसमीत सिंह को कोटली ढोलेशाह से माहल, अभिजोत सिंह को मादोके से हेर तथा सुखबीर सिंह बेदी को हेर से मादोके भेजा गया है।
तरुण सभ्रवाल को बग्गा से वडाला भिट्टेवड्ड, जबकि ठेका आधारित कर्मचारी मुख्तयार सिंह को वडाला भिट्टेवड्ड से बग्गा स्थानांतरित किया गया है। सुरजीत सिंह को चमियारी से बल कलां और हरनेक सिंह को बल कलां से चमियारी भेजा गया है।
हरप्रीत सिंह को अबदाल से जेठूवाल तथा आशु कुमार को जेठूवाल से अबदाल तैनात किया गया है। बलराज सिंह को भिंडर से ऊचोके कला, प्रवीन कुमार (ठेका आधारित) को भीलोवाल से अजायबवाली और मनदीप कौर को अजायबवाली से भीलोवाल स्थानांतरित किया गया है।
जसविंद्र सिंह को सोहियां कलां में तैनात रखते हुए अतिरिक्त चार्ज वडाला वीरम का दिया गया है। अभिषेक शर्मा को वडाला वीरम से अटारी, राजनदीप सिंह को उमरपुरा में तैनाती के साथ टरपई का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
सुरेश कुमार को एओके-1 अमृतसर-1 से लोपोके, करतार सिंह को अटारी से भराड़ीवाल, अमनदीप सिंह को उड़र से डाला तथा गुलजार सिंह को डाला से उड़र भेजा गया है। गुरनाम सिंह (ठेका आधारित) को भिट्टेवड्ड से तूत और परमजीत सिंह को झंडेर से कड़ियाल स्थानांतरित किया गया है।
गुरनाम सिंह को तूत से लोधी गुज्जर तैनात करते हुए चौगावां का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
अन्य आदेशों में दविंद्रपाल सिंह को चौक मिशरी खां से सारंगड़ा, प्रभमीत कौर को सारंगड़ा से चौक मिशरी खां, सौरभ शर्मा को वणिएके से बोपाराए कलां और जैक्शन जोर्ज को बोपाराए कलां से वणिएके भेजा गया है।
आज्ञापाल सिंह को चोगावा से बच्चीविंड, राजेश कुमार को बच्चीविंड से शहूरा, लवलीन सिंह को सुल्तान माहल से छिड्डन तथा करनजीत सिंह को छिड्डन से सुल्तान माहल तैनात किया गया है।
इसके अलावा हरप्रीत सिंह को गागरमल्ल से राणिया, नरेंद्रपाल (ठेका आधारित) को राणिया से गागरमल और इकबाल सिंह को मीराकोट से कोटली ढोलेशाह में नियुक्त किया गया है।
जिला प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल राजस्व कार्यों की दक्षता बढ़ाने और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने नए कार्यस्थल पर शीघ्र कार्यभार संभालें।

लुधियाना में विजिलेंस का ‘ट्रैप’: जिला उद्योग केंद्र के दो अधिकारी और एक सहायक ₹30,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पंजाब में शिक्षा क्रांति: मार्च 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में लागू होगा ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ सिस्टम; डिजिटल मूल्यांकन से परिणाम होंगे सटीक और तेज़
पंजाब में गरमाई सियासत: बाजवा की ‘जातिवादी’ टिप्पणी पर भड़की AAP; पूरे राज्य में प्रदर्शन, ‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के लगे नारे
दिन-दिहाड़े वारदात, शाम तक गिरफ्तारी! लुधियाना पुलिस की घेराबंदी में फंसे काकोवाल रोड के लुटेरे