Agriculture Minister Kanwarpal: भाजपा राज में विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है जगाधरी विधानसभा
हरियाणा के कृषि मंत्री श्री कंवरपाल ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास में सड़कों का अहम योगदान होता है। प्रदेश की वर्तमान सरकार ने अपने शासनकाल में नई एवं पुरानी सड़कों के सुदृढीकरण के कार्य को प्राथमिकता से करवाया गया है। वे रविवार को जगाधरी में 52 लाख रुपये के विकास कार्यों के शुभारंभ के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री ने नगर निगम वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत जगाधरी के बसंत नगर में 28 लाख की लागत से तेजली गांव मुख्य सड़क से सुखबीर के घर तक वाया नवप्रभात स्कूल तक सडक़ सुदृढीकरण के कार्य और इसी प्रकार वीर नगर में गुप्ता पेट्रोल पंप से पब्लिक हेल्थ के ट्यूबल तक 24 लाख की लागत से होने वाले गली निर्माण व भूमिगत पाइप लाइन डालने के विकास कार्य का नारियल फोडक़र शुभारंभ किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करें ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सकें। श्री कंवरपाल ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से जगाधरी विधानसभा में विकास कार्य करवाए जा चुके हैं और कुछ कार्य जो शेष रह गए है उन पर तेज गति से कार्य चल रहा है। भाजपा राज में पूरे प्रदेश के साथ – साथ जगाधरी विधानसभा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में विकास के साथ – साथ जगाधरी हलके के हर गांव को सड़क के साथ जोड़ा गया है।
source: https://prharyana.gov.in

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
जबलपुर पुलिस ने 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये कीमत का 871 किलो 95 ग्राम गांजा, 412 नग पेंट के डिब्बे एवं तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर किया जब्त
विभागीय प्रदर्शनी में ड्रोन दीदी, कौशल विकास के नवाचारों का किया अवलोकन
देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी आयु से नहीं बल्कि जीवन के प्रारंभ से ही जुड़ी होती है : विधानसभा अध्यक्ष तोमर