अमृतसर
पंजाब के शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में अंतर दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के बुलेटिन के अनुसार, जालंधर में एक्यूआई 131 रहा, जो सूचीबद्ध शहरों में सबसे अधिक है। बठिंडा में 124, मंडी गोबिंदगढ़ में 122 और लुधियाना में 113 एक्यूआई दर्ज किया गया। अमृतसर और पटियाला में यह 97, खन्ना में 71 और रूपनगर में 54 रहा।
एक्यूआई के स्वास्थ्य मानकों के अनुसार, 101 से 200 तक की श्रेणी मध्यम मानी जाती है। इस स्तर पर अस्थमा, फेफड़ों और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में जालंधर, बठिंडा, मंडी गोबिंदगढ़ और लुधियाना में इन मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 51 से 100 तक का एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में आता है, हालांकि संवेदनशील लोगों को इस स्तर पर भी मामूली परेशानी हो सकती है।

झोटा हत्याकांड: 13 दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं, दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक होगा प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांच जारी, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब
महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए अलर्ट रहे प्रशासन, खान-पान की वस्तुओं में ओवरचार्जिंग न हो: मुख्यमंत्री
इंदौर ट्रैफिक अलर्ट: तीन इमली-पिपल्याहाना मार्ग पर बसों की आवाजाही पर रोक