हिसार
जेट फ्यूल की कीमतों में भारी इजाफे के चलते हिसार एयरपोर्ट से जयपुर, अयोध्या, चंडीगढ़ और दिल्ली के हवाई किराए बढ़ने जा रहे हैं। नया किराया 1 मई 2026 से लागू होगा। साथ ही, विंटर सीजन में बंद की गई हिसार-दिल्ली हवाई सेवा 16 अप्रैल 2026 से दोबारा शुरू हो रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 16 दिसंबर 2025 को इस सेवा को बंद किया था। 16 अप्रैल से सप्ताह में शनिवार को छोड़कर छह दिन फ्लाइट्स उपलब्ध रहेंगी। चारों शहरों जयपुर, अयोध्या, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए दो-दो दिन उड़ानें संचालित की जाएंगी
किराया बढ़ने का कारण
वित्त मंत्रालय ने जेट फ्यूल की कीमत 29.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दी है। इसके चलते एलायंस एयर ने अपने किराए में वृद्धि कर दी है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर नया किराया अपडेट कर दिया है, जो 1 मई और उसके बाद की यात्राओं पर लागू होगा।
नाइट लैंडिंग की राह
हिसार एयरपोर्ट को 24 फरवरी 2026 को नाइट लैंडिंग का लाइसेंस मिल चुका है। हालांकि, अभी केवल एक शिफ्ट में काम चल रहा है, जिसके कारण शाम 6 बजे के बाद कोई फ्लाइट नहीं है। दूसरी शिफ्ट शुरू होते ही रात में भी उड़ानों का संचालन संभव हो सकेगा। यात्री अब हिसार से आस-पास के प्रमुख शहरों के लिए हवाई यात्रा की सुविधा का फिर से लाभ उठा सकेंगे।

हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे ; ‘नॉस्टेल्जिया’ की सांगीतिक महफ़िल
बिहार में अगेती हरा चना की खेती को बढ़ावा, 10 जिलों के किसानों के लिए ₹2.50 करोड़ का प्रावधान
योगी सरकार का ‘पावर मॉडल’ बना महिला सशक्तीकरण का नया आधार, गांवों में बना आय का नया जरिया
शंभू रेलवे ब्लास्ट में पाकिस्तान कनेक्शन! NIA ने 6 आरोपियों को लेकर चार्जशीट में किया खुलासा