सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. लेकिन आप रोज-रोज पराठा और चीला खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो कड़ाही रोटी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह रोटी झारखंड के रांची में नाश्ते के रूप में काफी पसंद की जाती है.
उड़द दाल, चना दाल और चावल के पेस्ट से बनने वाली यह रोटी न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि हेल्दी भी होती है. अच्छी बात यह है कि इसे आसानी से सुबह की भागदौड़ में भी फटाफट बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि कड़ाही रोटी कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1/2 किलो चावल
250 ग्राम चना दाल
250 ग्राम उड़द दाल
थोड़ा सा जीरा पाउडर
थोड़ा सा गोल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल कड़ाही में डालने के लिए (आधा चम्मच प्रति रोटी),
कड़ाही रोटी कैसे बनाएं?
सबसे पहले चावल, चना दाल और उड़द दाल को अच्छी तरह धो लें. फिर इन्हें लगभग 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. चाहें तो इसे रातभर भी भिगोकर रख सकते हैं ताकि दालें अच्छे से फूल जाएं.
दाल और चावल के अच्छी तरह फूल जाने के बाद इन्हें बारीक पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें.
तैयार पेस्ट में स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर और गोल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
इसके बाद एक लोहे की कड़ाही को गर्म करें और उसमें आधा चम्मच तेल डालें.
अब तैयार घोल को एक कटोरी में लेकर कड़ाही में डालें और फैला दें.
लगभग 5 मिनट तक इसे मीडियम गैस पर पकने दें. रोटी अपने आप कड़ाही छोड़ने लगेगी, तब इसे पलट दें.
दूसरी तरफ से इसे सिर्फ 20–30 सेकंड तक हल्का सा सेंक लें.
इस तरह आपकी टेस्टी कड़ाही रोटी तैयार हो जाएगी.
इसे नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या चोखे के साथ गरमागरम परोसें.
यह रेसिपी बहुत कम तेल में और आसानी से तैयार हो जाती है और लोहे की कड़ाही इस्तेमाल करने से यह चिपकती नहीं है.

सऊदी अरब जाने वाली इंडिगो की सभी फ्लाइट्स कैंसिल, हूती हमलों के बीच बढ़ी चिंता
सुनंदा शर्मा की मम्मी बनाती हैं खास आलू बुखारा की चटनी, जानें पंजाबी स्टाइल में आसान रेसिपी
NTA ने जारी किया 2026-27 का परीक्षा कैलेंडर, JEE Main जनवरी में और CUET PG मार्च में
तीन दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी, फिर क्यों फिसले Sensex और Nifty?