मटर पनीर एक ऐसी डिश है जो हर भारतीय घर में बनाई जाती है. पनीर और मटर में पर्याप्त प्रोटीन होता है यदि इसे कम तेल और मसालों में बनाया जाए तो ये हेल्दी होता है लेकिन अक्सर लोग कभी-कभी लोग ढाबे स्टाइल की मटर पनीर खाना चाहते हैं और घर पर बनाने की कोशिश करते हैं. लेकिन अक्सर अधिकतर लोगों की शिकायत रहती है कि घर पर वो 'ढाबे वाला' स्वाद नहीं आता. अगर आप भी पनीर की वही पुरानी रेसिपी से बोर हो चुके हैं तो एक ढाबे वाले भैया ने खास सीक्रेट बताया है जिससे ढाबे जैसी गाढ़ी और लजीज ग्रेवी वाला मटर पनीर तैयार किया जाता है. तो आइए विधि जान लीजिए.
स्टेप 1: टमाटर और मटर को ऐसे करें तैयार
हलवाई भैया के मुताबिक, ढाबे जैसी ग्रेवी के लिए 750 ग्राम टमाटर लें और उन्हें पानी में नमक, थोड़ी लाल मिर्च और तेल के साथ 5-7 मिनट तक उबाल लें. उबलने के बाद इनका छिलका आसानी से उतर जाता है और पेस्ट बहुत स्मूथ बनता है. दूसरी तरफ आधा किलो मटर को भी 15-20 मिनट के लिए नमक के पानी में उबाल लें ताकि वे नरम हो जाएं.
स्टेप 2: प्याज भूनने की ट्रिक
मटर पनीर रेसिपी का असली सीक्रेट उसमें डाली गई प्याज है. हलवाई भैया ने बताया कि प्याज को सीधे मसाले के साथ भूनने के बजाय, उसे अलग से डीप फ्राई करके गोल्डन ब्राउन कर लेना चाहिए. लगभग 750 ग्राम प्याज को बारीक काटकर तेल में सुनहरा होने तक भूनें. इसे बाद में ग्रेवी में डालने से सब्जी का रंग और सौंधापन बढ़ जाता है.
स्टेप 3: तड़का और मसाले
मटर पनीर सब्जी बनाने के लिए एक बड़ी कड़ाही में 250 ग्राम तेल गर्म करें और उसमें एक चम्मच जीरा डालें. इसके बाद अदरक, मिर्च और लहसुन का पेस्ट (50-50 ग्राम) डालकर एक-दो मिनट भूनें.
फिर उसमें उबले हुए टमाटरों की प्यूरी डालें. मसाले के तौर पर इसमें देगी मिर्च, कुटी लाल मिर्च, किचन किंग मसाला, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डाला जाता है.
स्टेप 4: पनीर और फिनिशिंग
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब इसमें उबाले हुए मटर और पहले से तैयार किया गया ब्राउन प्याज डालें. आखिर में आधा किलो पनीर के क्यूब्स डालकर इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ी सी कस्तूरी मेथी डालने से इसकी खुशबू दूर-दूर तक महकने लगती है. लीजिए आपका गर्मा-गर्म ढाबा स्टाइल मटर पनीर तैयार है.

रात के बचे चावल के फरों से बनाएं 10 मिनट में कुरकुरा नाश्ता, बच्चे-बड़े सभी करेंगे पसंद
2 लीटर दूध से घर पर बनाएं बाजार जैसे स्पंजी रसगुल्ले, जानें आसान रेसिपी और सीक्रेट टिप्स
सर्दियों में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर मेथी-मूंगफली की सब्जी, जानें आसान रेसिपी
Samsung W27 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले फोल्डेबल फोन की कीमत उड़ा देगी होश