हरियाणा के परिवहन मंत्री Anil Vij ने “वन नेशन, वन इलेक्शन” पर चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसे स्वागत योग्य निर्णय बताया
हरियाणा के परिवहन मंत्री Anil Vij ने “वन नेशन, वन इलेक्शन” पर चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसे स्वागत योग्य निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच का परिणाम है। यह निर्णय आजादी के तुरंत बाद लिया जाना चाहिए था, पहले की सरकारों ने इसे नजरअंदाज किया था, जबकि मोदी जी ने अब इसे देश हित में लागू करने की दिशा में कदम उठाया है।
श्री अनिल विज ने बताया कि वर्तमान में हर साल चुनाव होते रहते हैं हाल ही में लोकसभा और हरियाणा व महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव हुए, और अब दिल्ली में चुनाव होने हैं। चुनावों मे आदर्श आचार संहिता लगने के कारण विकास कार्यों में रुकावट आती है, इस निर्णय से विकास के कार्य निरंतर चलते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है । हर भारतीय नागरिक को इसका स्वागत और समर्थन करना चहिए। विपक्षी दलों द्वारा इसका विरोध केवल सत्ता की लालसा और विकास से अनभिज्ञता का परिणाम है और उनका देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है।
अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए श्री विज ने कहा कि आज से पहले उपराष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव किसी भी पार्टी द्वारा नहीं लाया गया था। यह अविश्वास प्रस्ताव विरोधी पार्टियों द्वारा जॉर्ज सोर्स के मुद्दे को छिपाने के लिए लाया गया है। उनका उद्देश्य यह है कि राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से न चल सके और देश का विकास रुक जाए।
source: http://prharyana.gov.in

झारखंड में वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को अनुदान देने में लापरवाही, 19 जिलों के DEO को कार्रवाई की चेतावनी
बालक सगन लाल को मिला नया जीवन, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में सफल उपचार के बाद लौटा घर
चेक बाउंस केस में फरार MP के पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, नागपुर में पुलिस ने पकड़ा
अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना