Anupama 16 September 2024 Written Update: सोमवार को रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा में बहुत कुछ नया होगा। अनुज को जहां फिर से जॉब नहीं मिलेगी वहीं कुछ गुड न्यूज भी हैं।
Anupama 16 September 2024 Written Update: सोमवार का एपिसोड #MaAn के रोमांटिक सीन से शुरू होगा, जो टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर है। अनुज कपाड़िया को इंटरव्यू देने के लिए दही-शक्कर दी जाएगी। दोनों के बीच कुछ रोमांटिक क्षणों को देखने के बाद, आध्या और अनुपमा दुआ करेंगे कि आज अनुज का काम पूरा हो जाए। लेकिन ऐसा होगा नहीं। अनुज जिस कंपनी में इंटरव्यू देने गया है वो अनुज को अपने ऑफिस में देखकर खुश तो बहुत होगा, लेकिन उसे जॉब नहीं देगा क्योंकि उसे लगता है कि उसकी कंपनी के सीक्रेट लीक हो जाएंगे।
अनुज कपाड़िया को नौकरी नहीं मिली
अनुज को कंपनी का मालिक नौकरी नहीं देगा क्योंकि उसे लगता है कि अगर वह कल फिर से एक बड़ा बिजनेसमैन बन गया तो उसके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। मायूस सा अनुज एक मंदिर में बैठ जाएगा, जहां अनुपमा आकर उसकी हौसलाफ्जाई करेगी। दोनों खुशी-खुशी मंदिर से जाएंगे क्योंकि जहां एक तरफ अनुज को नौकरी नहीं मिली है लेकिन अनुपमा का काम बन गया है। सागर नींद में अनुपमा का नाम बड़बड़ा रहा होगा और माफी मांग रहा होगा जब बाला काका जाकर दरवाजा बंद कर लेंगे।
यह महत्वपूर्ण निर्णय सागर और मीनू ने लिया
बाला काका सागर को नींद से जगाकर उसे बताएंगे कि वह नींद में अनुपमा से माफी मांग रहा था और मीनू की बात बोल रहा था। बाला काका सागर को बताएंगे कि उसे जाकर अनुपमा से माफी मांगनी चाहिए और उसे सब बताना चाहिए। उधर, किंजल भी मीनू को यही बताएगी शाह निवास में. उसके बाद दोनों जाकर अनुपमा को सच बताने का निर्णय लेंगे। उन्हें लगता है कि अगर अनुपमा उसकी ओर हो गई तो उन्हें कोई भय नहीं होगा। जब सभी आशा भवन में बैठकर समय बिता रहे होंगे, बाला काका कुछ भावुक बातें कहेंगे।
ओणम फेस्टिवल धूमधाम से मनाया जाएगा
बाला काका अनुपमा से पूछेगा कि क्या वह उसके लिए केले की कुछ डिशेज और नारियल का लड्डू बना सकती है। बाला काका बताएंगे कि कल ओणम है और केरल में इसे भव्य रूप से मनाया जाता है। यह दिन पूरा आशा भवन सेलिब्रेट करने का फैसला करेगा और अपने बजट के भीतर सभी लोग आश्रम को सुंदर से सजावट करेंगे. वे साउथ इंडियन स्टाइल में कपड़े पहनकर बाहर निकल जाएंगे। यह सब देखकर बाला काका बहुत खुश होंगे। किंजल और लीला बा भी वहां पहुंच जाएंगे। इस बीच, शो में अनुज और अनुपमा के रोमांटिक क्षणों को देखा जाएगा।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने लिया यू-टर्न
दिल्ली यूनिवर्सिटी जॉब: दयाल सिंह कॉलेज में 12वीं पास के लिए भी मौका
बाजार में आई शानदार तेजी, 5 लाख करोड़ की कमाई, इन शेयरों ने किया धमाल
वनप्लस पैड 4 लॉन्च डेट कन्फर्म,30 अप्रैल को मिलेगा पावरफुल टैबलेट, जानें फीचर्स