Anupama 27 August 2024 Written Update: 27 अगस्त 2024 को रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो अनुपमा में क्या होगा? आज के एपिसोड का पूरा रिटेन अपडेट पढ़ें।
Anupama 27 August 2024 Written Update: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो अनुपमा के नवीनतम एपिसोड में आप देखेंगे कि अनु आखिर उसकी बेटी आध्या मेघा के घर में क्या कर रही है, इस बारे में सोच-सोचकर परेशान होगी। आध्या को अब उम्मीद है कि उसकी मां उसे यहां से ले जाएगी, जबकि उसके मन में लगातार सवाल उठ रहे होंगे। उधर, मेघा को डर है कि कुछ बुरा न हो जाए, इसलिए वह अपने पति से जिद करेगी कि वो फार्महाउस चलें, लेकिन वो काम का हवाला देते हुए मना कर देगा।
अनुज को यह यह गुड न्यूज मिलेगी
जब अनुपमा घर जाकर आध्या से मिली तो अनुज पूछेगा कि अनु उसे वापस क्यों नहीं लाई। अनुज झल्लाने लगेगा जब अनुपमा समझाने की कोशिश करेगी। वह अपना जन्मदिन मनाने से इनकार करेगा और दावा करेगा कि अनुपमा झूठ बोलती है और उसे उसकी बातों पर पूरी तरह विश्वास नहीं है। अनुज के गुस्से के बावजूद, अनुपमा निर्णय लेगी कि मेघा और डीन से बात करके कोई समाधान निकालेगी और आध्या को उसके पॉप्स से मिलवाकर रहेगी। उधर शाह निवास में वनराज और लीला मीनू के प्यार के दुश्मन बन गए हैं।
लीला शादी करने के लिए मीनू पर दबाव डालेगी
लीला अपने बेटे की बात मानते हुए मीनू पर शादी के लिए दबाव बनाएगी। मीनू साफ इनकार कर देगी तो लीला फिर से उस पर दबाव बनाएगी। किंजल बीच में आ जाएगी और मीनू पर शादी करने का दबाव डालना गलत बताएगी। लीला कहेगी कि मीनू की शादी का फैसला वनराज ने किया है। मीनू को तब किंजल बचाएगी, लेकिन लीला उससे कहेगी कि वह कुछ भी करके उसे शादी के लिए राजी करे। उधर, तोषू और पाखी को लगता है कि किंजल मीनू का सपोर्ट कर रही है।
अनुपमा चोरी से मेघा के घर में घुस जाएगी
अनुपमा फिर से डीन के घर जाएगी और परिस्थितियों को समझने की कोशिश करेगी। उसे पता चलेगा कि मेघा और डीन घर पर अकेले आध्या को छोड़कर कहीं गए हैं। जब अनुपमा मेघा के घर पहुंच जाएगी, तो वह मेघा और आध्या की तस्वीर देखकर हैरान हो जाएगी। इधर मीनू जाकर सागर को बताएगी कि कैसे उसके परिवार वाले उसकी शादी की बात चला रहे हैं। सागर दिखावा करेगा कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन बाद में अकेले में रोएगा। उधर मीनू का भी दिल टूट जाएगा और वह किसी और से शादी के लिए राजी हो जाएगी।

लुधियाना में विजिलेंस का ‘ट्रैप’: जिला उद्योग केंद्र के दो अधिकारी और एक सहायक ₹30,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पंजाब में शिक्षा क्रांति: मार्च 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में लागू होगा ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ सिस्टम; डिजिटल मूल्यांकन से परिणाम होंगे सटीक और तेज़
पंजाब में गरमाई सियासत: बाजवा की ‘जातिवादी’ टिप्पणी पर भड़की AAP; पूरे राज्य में प्रदर्शन, ‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के लगे नारे
दिन-दिहाड़े वारदात, शाम तक गिरफ्तारी! लुधियाना पुलिस की घेराबंदी में फंसे काकोवाल रोड के लुटेरे