अमेरिकी टेक्नोलॉजी और आईफोन निर्माता कंपनी ऐपल इस साल अपनी न्यू सीरीज को लेकर तैयारी कर चुकी है. कंपनी बीते 3-4 साल से सितंबर के दूसरे सप्ताह में अपनी न्यू सीरीज को लॉन्च करती है. इस बार भी कंपनी सितंबर में बड़ा ऐलान करेगी.
सितंबर में न्यू iPhone 18 Pro सीरीज और Apple Ultra Fold को लॉन्च करेगी, जो कंपनी का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला हैंडसेट होगा. कंपनी की तरफ से भले ही अपनी अपकमिंग सीरीज को लेकर कोई ऑफिशियल डिटेल्स शेयर ना की है, लेकिन कई लीक्स रिपोर्ट्स से काफी कुछ पता चल चुका है.
लीक्स रिपोर्टस, डमी और रेंडर्स आदि से पता चल चुका है कि अपकमिंग आईफोन सीरीज और फोल्ड हैंडसेट में क्या-क्या नया देखने को मिलेगा. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया था कि वह फोल्ड हैंडसेट iPhone Ultra Fold की डमी है.
ऐपल आईफोन अल्ट्रा फोल्ड के लीक्स स्पेसिफिकेशन्स
ऐपल आईफोन अल्ट्रा फोल्ड में भी दो डिस्प्ले दी जाएंगी, जिसमें बाहर की तरफ दिए जाने वाला डिस्प्ले 5.49 इंच का है, जबकि अंदर की तरफ का डिस्प्ले 7.76 है. दोनों ही डिस्प्ले पैनल LTPO OLED हैं.
आईफोन अल्ट्रा फोल्ड के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होंगे. साथ ही सेल्फी में 18 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा.
iPhone 18 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 18 Pro में पावरफुल चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही ऐपल कंपनी इसमें नेक्स्ट जनरेशन प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी, जिसको 2nm पर प्रोसेस किया जाएगा.
iPhone 18 Pro में कंपनी इस बार अपग्रेड कैमरा सेंसर होंगे. साथ ही कैमरा सेटअप में वेरिएबल अपर्चर वाला मेन कैमरा लेंस होगा. इस बार कंपनी डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं करेगी, लेकिन हार्डवेयर में अपग्रेड्स देखने को मिलेगा.
iPhone 18 Pro की संभावित कीमत
महंगे होते कंपोनेंट और चिप्स आदि की वजह से कंपनी इस साल कीमत में भारी इजाफा कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि कीमतों में करीब 20 हजार रुपये तक का इजाफा हो सकता है.

दिवाली की सजावट में न करें ये 5 गलतियां, एक चूक से लग सकती है घर में आग
दिवाली पर मेहमानों को खिलाएं चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी, घर पर आसान तरीके से करें तैयार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से UPSC 2025 के 958 चयनित अफसरों को मिली राहत, सर्विस अलॉटमेंट का रास्ता साफ
Gold Price Prediction: अगले साल तक 20-40% महंगा हो सकता है सोना, जानें कितने रुपये पहुंचेगा भाव