लखनऊ
रविवार (20 सितंबर) को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग के 912 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत इन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पद शामिल हैं। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित युवा पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देंगे।

बाल दिवस पर रायपुर रेलवे स्टेशन में बाल श्रम का खुलासा, 200 रुपये रोजाना देकर नाबालिग से उठवा रहे थे शराब की बोतलें
75 जिलों में 4,329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल सहित विशेष व्यवस्थाएं शुरू
मैहर पुलिस ने लूट एवं वाहन चोरी की वारदातों में संलिप्त अंतरराज्यीय शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में बिखेरें उत्सव के रंग