Astro tips for bride: ससुराल ले जाने वाले इस बैग को पैक करने से पहले दुल्हन अपने बैग में स्वास्तिक का चिन्ह्र बनाती है?
Astro tips for bride: हर लड़की की शादी का दिन बहुत खास होता है। वह कई महीनों से अपने इस खास दिन की तैयारी करती है। वह अपने सामान को भी अच्छी तरह से पैक करती है। जिससे उसे ससुराल छोड़ने के बाद किसी भी चीज की कमी न लगे। वह अपने सामान को व्यवस्थित रूप से ट्रॉली या बैग में रखती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ससुराल ले जाने वाले इस बैग को पैक करने से पहले दुल्हन अपने बैग में स्वास्तिक का चिन्ह्र बनाती है. भोपाल निवासी पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा, एक ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार, बताते हैं कि क्यों बनाती हैं।
लड़कियां अपने बैग में स्वास्तिक क्यों बनाती हैं? दरअसल, स्वास्तिक को सनातन धर्म में शुभता का प्रतीक माना जाता है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले स्वास्तिक बनाना चाहिए। लड़कियां रोली से स्वास्तिक बनाने के बाद अपने कपड़े या अन्य सामान को बैग में रखती हैं। यह उनके जीवन में खुशी, समृद्धि और शुभता लाता है। उनका जीवन इससे अच्छा शुरू होता है।
हल्दी और रोली का उपयोग करके स्वास्तिक बनाएं
शादी के बैग में रोली और हल्दी का स्वास्तिक डालें। क्योंकि रोली सुहाग का रंग देता है और हल्दी नेगेटिव एनर्जी को दूर रखता है इसलिए स्वास्तिक का निशान सबसे पहले बनाया जाता है। स्वास्तिक आपके जीवन में सुधार लाता है। इसलिए आपको स्वास्तिक लगाना चाहिए।
किस स्थान पर स्वास्तिक बनाना चाहिए?
आपको अपने बैग में ऊपर की तरफ एक स्वास्तिक बनाना चाहिए। स्वास्तिक बनाने के बाद इसमें 11 या 21 रुपये रखना अनिवार्य है। फिर अपना सामान बैग में अच्छे से व्यवस्थित करें। दुल्हन को इसी तरह से शादी का मंगल कार्य करना चाहिए।

सौभाग्य की रक्षा के लिए जरूरी हैं करवा चौथ के ये नियम !
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के पावन दिन पर रुद्राक्ष को कब और कैसे पहनना चाहिए? यहाँ सभी नियम पढ़ें
Chaitra Navratri 2025: 120 फिट की गुफा में मां वैष्णवी का दरबार, नौ दिनों में 5100 अखंड दीप जलेंगे
Ashtami, Navami Puja 2025: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन की तिथि और मुहूर्त को जानें