अहमदाबाद
आतंकवाद रोधी दस्ता (ATS) ने गुजरात के विभिन्न जिलों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अयूब काडीवाल उर्फ मोहम्मद खड़ियासन, मोहम्मद शफी मुखी उर्फ शफी चापी, मोहम्मद हसन क राडिया उर्फ हसन हैदरपुरी और मोहम्मद अयूब सुमासरा उर्फ मोहम्मद खली के रूप में हुई है।
पिछले महीने पकड़े गए आतंकियों से संबंध
गुजरात ATS ने जिन पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े पांच संबंधित आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध पिछले माह पकड़े गए देश के आठ आतंकियों के साथ बताऐ जा रहे हैं।
गुजरात में आतंकी संगठन के स्लीपर सेल तैयार करने के लिए जैश ऐ मोहम्मद लंबे समय से प्रयास कर रहा था। गुजरात दंगों के बाद इंडियन मुजाहिदीन ने अहमदाबाद में सिलसिले वार बम धमाके कर 50 से अधिक लोगों की हत्या कर दी थी और 200 से अधिक को घायल कर दिया था।
गुजरात में बनाना चाह रहा था पैठ
जैश ऐ मोहम्मद भी लगातार भारत, खासकर गुजरात में अपनी पेठ बनाना चाहता था और उससे उत्तर गुजरात के कुछ लोगों को जोड़ कर अपने आतंकी मंसूबों को बढ़ाने का मौका मिल गया।

महंगे चावल से मिलेगी राहत! 50 लाख टन चावल बाजार में उतारने की तैयारी, कारोबारियों पर कड़ी नजर
मिडटर्म चुनाव के बाद भी नहीं बदलेगी ट्रंप की सख्त आव्रजन नीति, H-1B वीजा पर क्या होगा असर?
वोटर लिस्ट से नाम गायब तो न हों परेशान! चुनाव आयोग ने दिया नाम शामिल कराने का एक और अवसर
OBC आरक्षण को लेकर केंद्र को झटका, पैरेंटल सैलरी और कृषि आय पर SC ने बरकरार रखा फैसला