पंचकूला.
पंचकूला सेक्टर-20 के सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। क्लास रूम के अंदर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची पर बेरहमी से हमला किया।
छात्र इतने गुस्से में था कि उसने ईंट से छह साल की मासूम बच्ची के चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई, लेकिन हमला कर रहे बच्चे का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना 28 अक्टूबर की शाम की बताई जा रही है।
स्कूल में उस समय इवनिंग क्लास चल रही थी। शिक्षकों की कमी के चलते दोनों बच्चे एक ही कक्षा में बैठते थे। कक्षा पहली मंजिल पर है। किसी बात को लेकर दोनों बच्चों में झगड़ा हो गया और उसने बच्ची पर हमला कर दिया।

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी
सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’
सीएम ने कहा- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से सुनिश्चित होगा न्याय