छत्तीसगढ़राज्य

दांव-पेंच का संग्राम: भिलाई में 10 से राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज़

भिलाई नगर.

छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार अंडर 20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 अप्रैल 2026 को भिलाई निवास के सामने साइकिल पोलो ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 28 राज्य एवं सर्विसेस को मिलाकर 1100 महिला और पुरुष पहलवान 120 मेडल और 3 ट्रॉफी के लिए महासंग्राम करेंगे।

प्रतियोगिता में भारतीय महिला कुश्ती टीम की वह खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया है। स्पर्धा में मुख्य आकर्षण विगत वर्ष की महिला कुश्ती टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया तीनों भारतीय सेवा की टीम अपने जॉर्जिया के कोच के साथ पूर्व सांसद और पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह नेताजी व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू भी शामिल हो रहे हैं।

इस पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन व समापन की जिम्मेदारी स्वयं सांसद विजय बघेल ने उठाई है। इसमें समाजसेवी दिलबर यादव एवं छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, महासचिव प्रशांत राय, उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पहलवान, उपाध्यक्ष भगवान पहलवान का सहयोग रहेगा।

Related Articles

Back to top button