बीजापुर.
जिले के उसूर ब्लॉक के पुसबाका और भैरमगढ़ ब्लॉक के मंडेम गांव अब डिजिटल दुनिया से जुड़ गए हैं. दोनों वनांचल क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क टॉवर शुरू होने से वर्षों पुरानी संचार समस्या दूर होने लगी है. ग्रामीणों को अब नेटवर्क के लिए पहाड़ियों और पेड़ों पर चढ़ने की मजबूरी नहीं रहेगी.
इंटरनेट सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी. किसानों को मौसम, बाजार भाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर मिल सकेगी. युवा अब रोजगार संबंधी पोर्टलों तक आसानी से पहुंच पाएंगे. डिजिटल बैंकिंग और यूपीआई भुगतान से गांवों में लेन-देन भी आसान होगा. सरकारी ऑनलाइन सेवाओं और डिजिटल दस्तावेजों तक पहुंच पहले से बेहतर होगी. टेलीमेडिसिन के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने का रास्ता भी खुलेगा.
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा का विस्तार विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल टॉवर ने गांव को देश-दुनिया से जोड़ने का काम किया है. अब उम्मीद है कि डिजिटल कनेक्टिविटी के साथ विकास की रफ्तार भी तेज होगी.

Indian Railways की बड़ी उपलब्धि, कबाड़ बेचकर कमाए ₹628 करोड़
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों को वेतनवृद्धि और एरियर्स का मामला पहुंचा SC, सरकार ने बताई आर्थिक तंगी
सिंगरौली में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरा पुश्तैनी मकान, मलबे में दबकर 3 की मौत; सरकार देगी मुआवजा
प्रदूषण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! दिवाली की रात PM2.5 भारतीय मानक से 33 गुना ज्यादा दर्ज