चंडीगढ़ : अब पंजाब के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने के लिए किसी सिफारिश या रिश्वत देने की जरूरत नहीं है क्योंकि पंजाब सरकार पारदर्शी ढंग से रोजगार पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अपनी महत्वाकांक्षी रोजगार मिशन पहल के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने में उल्लेखनीय प्रगति कर रही है।
नए रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ सरकार उन युवाओं को भी रोजगार दिलाने के तरीके तलाश रही है जिनकी आयु सीमा पार हो चुकी है और जिन्हें रोजगार पाने में कठिनाई हो रही है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने अप्रैल 2022 में पद संभालने के बाद मिशन रोजगार का जो अभियान शुरू किया था उसके तहत अब तक प्रदेश सरकार की तरफ से पंजाब के युवाओं को 61,281 सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं को कड़ी प्रतिस्पर्धा में परीक्षा पास करने के बाद नौकरियां दी गई हैं। सरकार का पहले दिन से ही एकमात्र एजेंडा युवाओं को सरकारी नौकरियाँ देकर सशक्त बनाना रहा है।
एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में पंजाब की रक्षा प्रशिक्षण संस्थाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर मानक स्थापित किए हैं। महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सेज़ प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएएफपीआई) ने एनडीए में 82.45 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की है। वर्ष 2025 में 34 कैडेट राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए/समकक्ष अकादमियों) में शामिल हुए तथा 17 कैडेटों को रक्षा बलों में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ।
इसके अलावा पंजाब सरकार ने माई भागो आम्र्ड फोर्सेज़ प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट में लड़कियों के लिए राज्य द्वारा संचालित देश का पहला एनडीए प्रेपरेटरी विंग शुरू किया है, जिसमें 40 लड़कियों को कमीशंड अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदान की गई हर नौकरी, हर कौशल प्रशिक्षण और तैयार किए गए सभी उद्यमी राज्य की सबसे मूल्यवान पूंजी हैं, जो युवाओं के पलायन को रोकने में सहायक सिद्ध होंगे। सरकार के प्रयास रोजगार के नए अवसरों के लिए एक मजबूत वातावरण तैयार कर रहे हैं, जिससे पंजाब के युवाओं को राज्य के भीतर ही एक सुरक्षित, व्यावहारिक और उज्ज्वल भविष्य मिल रहा है।

पंजाब में ₹1500 करोड़ का बड़ा निवेश: राजपुरा में स्टील प्लांट लगाएगा JSW ग्रुप, सज्जन जिंदल ने की घोषणा
ट्रंप की आर्थिक नीतियों को करारा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के Tariffs को बताया अवैध
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: पंजाब सूचना आयोग की अनूठी पहल, पंजाबी भाषा पर ब्रोशर जारी
आंध्र पुलिस पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार: “सत्ता और वर्दी का गठजोड़ न्याय के लिए खतरा”