Bhupendra Singh Hooda
Bhupendra Singh Hooda: भाजपा ने 10 साल तक सत्ता में रहते हुए जनता को लाठी और गोली दी, लेकिन अब वह जनता को फर्जी घोषणाओं की मीठी गोली दे रही है। लेकिन जनता अब किसी भी झूठ में फंसने वाली नहीं है और भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी। यह पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में है। नई दिल्ली में हुड्डा मंगलवार को पार्टी में कई नेताओं की ज्वाइनिंग के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
कांग्रेस में शामिल होने वाले कई नेताओं और कार्यकर्ताओं में इनेलो एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष वेद सिंह मुंडे, बीसी सेल के प्रदेश महासचिव सुभाष सैनी, एससी सेल के उपाध्यक्ष संतराम, प्रदेश सचिव धनपत सिंह, कार्यालय सचिव सतीश छाछिया, सोनीपत अध्यक्ष अशोक भौरिया, जींद में मेडिकल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ बलवान सिंह और पूर्व सरपंच उदय सिंह समेत सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष चौ़ उदयभान, पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा और रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों और 36 बिरादरियों के अधिकारों को छीन लिया है। इसलिए आज कांग्रेस के साथ 36 बिरादरी से जुड़े लोग और प्रतिनिधि जुड़ रहे हैं।

रतलाम की बालम ककड़ी और गराडू का डंका विदेशों तक, GI टैग मिलने से बढ़ा सम्मान
मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छाई ‘Y64 – व्हिस्पर्स ऑफ द अनसीन’, 64 योगिनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिली सराहना
मोहन कैबिनेट में नए चेहरे, पुराने मंत्रियों पर संकट! 3 सीनियर मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा
सरकार का बड़ा फैसला: 48 लाख लोगों की होगी मुफ्त रजिस्ट्री, कपास पर मंडी शुल्क घटा और सामान्य शुल्क बढ़ा