
चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज भाजपा एससी विंग के पूर्व प्रदेश वित्त सचिव और पूर्व सैन्यकर्मी अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने औपचारिक रूप से ‘आप’ का दामन थाम लिया। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से उनका स्वागत किया।
मान सरकार की नीतियों पर मुहर हरपाल सिंह चीमा ने इस अवसर पर कहा कि अमरजीत सिंह का पार्टी में आना मान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने विशेष रूप से 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाओं का जिक्र किया, जिनसे प्रभावित होकर अमरजीत सिंह ने भाजपा की ‘जन-विरोधी’ नीतियों को छोड़ने का फैसला किया।
अनुभव और जनशक्ति का संगम अमरजीत सिंह कोकरी कलां निहाल सिंह वाला क्षेत्र में काफी प्रभाव रखते हैं। उनके साथ मनजीत सिंह बिलासपुर की अगुवाई में कई सरपंच, पंच और नंबरदार भी ‘आप’ में शामिल हुए। चीमा ने कहा कि भारतीय सेना में सेवा दे चुके अमरजीत सिंह जैसे समर्पित लोगों के आने से पार्टी को न केवल अनुभव मिलेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर दलित और गरीब वर्गों में पकड़ भी मजबूत होगी।



