तावडू/हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस ने 55 सालों तक देश को ‘भष्टाचार के दलदल’ में धकेला, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज 11 वर्षों में भारत की वैश्विक तस्वीर बदल दी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से ‘विपक्ष की गरिमा’ सीखनी चाहिए।
पंजाब और ‘आप’ पर तीखा हमला विधायक नरेंद्र कौर भराज के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली और अब पंजाब की जनता को ‘सब्जबाग’ दिखाकर धोखा दिया है। उन्होंने कहा, “पंजाब में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और किसानों की हालत दयनीय है। केजरीवाल ने मुआवजे के नाम पर किसानों के साथ महाधोखा किया।” सैनी ने ‘आप’ की राजनीति को ‘दबाव की राजनीति’ करार दिया।
“पंजाब हमारा घर है” पंजाब के साथ अपने जुड़ाव पर मुख्यमंत्री ने भावनात्मक कार्ड खेलते हुए कहा कि पंजाब हमारा घर है और गुरुओं की इस धरती पर जाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के नए दफ्तर ‘सेवा तीर्थ’ की सराहना करते हुए कहा कि जहाँ कांग्रेस केवल राज करना जानती थी, वहीं मोदी सरकार का मूल मंत्र ‘सेवा’ है।

जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!
SC आयोग का बाजवा को समन: 16 फरवरी को होना होगा पेश, चेयरमैन गढ़ी बोले”दबंगई नहीं चलेगी”