राज्यबिहार

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में,  मुस्लिम संगठनों से दूरी पर बोले केंद्रीय मंत्री?

Bihar News: जमीयत उलेमा हिंद जैसे मुस्लिम संगठनों ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के दावत-ए इफ्तार से दूरी बनाई है। LJP (R) अध्यक्ष ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Bihar News: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (R) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता ने इस दौरान भाग लिया। साथ ही बहुत से रोजेदार भी आए। हालाँकि, जमीयत उलेमा हिंद जैसे मुस्लिम संगठनों ने नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी के बाद चिराग के दावत ए इफ्तार से दूरी बनाई है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, मदनी साहब से हमारे संबंध बहुत पुराने हैं। मैं उन पर टिप्पणी करने के लिए बहुत छोटा हूँ, लेकिन धार्मिक संगठन राजनीतिक पक्षपात करते हैं, जैसे किसी दल का समर्थन या विरोध करते हैं।:”

मैं अपने पिता की संस्कृति का पालन कर रहा हूँ- चिराग पासवान

बाद में उन्होंने कहा, “मेरे पिता ने इफ्तार पार्टी की शुरुआत की थी।” मैं उन्हीं की परंपरा का पालन कर रहा हूँ। मेरे पिता ने 2005 में मुस्लिम मुख्यमंत्री बने इसके लिए पूरी पार्टी समाप्त कर दी थी। उन्होंने मुसलमानों के हित में भी बहुत कुछ किया।

इफ्तार पार्टी का विरोध कर रहे कुछ मुस्लिम संगठन: चिराग

चिराग पासवान ने कहा, “हमलोग के इफ्तार पार्टी का कुछ मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे हैं लेकिन उन दलों का साथ दे रहे हैं, जिन लोगों ने हमेशा मुसलमानों से झूठ बोला और उनको वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया।” यह लोग वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन कर रहे हैं, इसलिए मुस्लिम संगठनों ने इसे खारिज कर दिया।:”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 मार्च को एक अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ में रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया। दावत-ए-इफ्तार में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित कई रोजेदारों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उस समय भी कुछ मुस्लिम संगठन नहीं आए।

For more news: Bihar

Related Articles

Back to top button