पटना
राज्य से गुजरने वाले करीब 6300 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) अब पूरी तरह यातायात पुलिस की निगरानी में होंगे। इसके लिए यातायात पुलिस को इसी माह 58 नए इंटरसेप्टर वाहन मिलने वाले हैं। इसके पहले 61 इंटरसेप्टर वाहन करीब 3000 किमी लंबे एनएच पर गश्ती काम में लगे हैं।
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, नए वाहनों के मिलने के बाद सभी एनएच पर यातायात पुलिस की गश्ती गाडि़यों की तैनाती हो सकेगी। प्रत्येक 50 किमी के दायरे में एक इंटरसेप्टर वाहन तैनात किया जाएगा।
एक साल में औसत 12 हजार सड़क दुर्घटनाएं
राज्य में एक साल में औसत 12 हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, इनमें 40-45 प्रतिशत हादसे सिर्फ एनएच पर हो रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में हादसों की वजह ओवरस्पीड गाड़ियां हैं
एनएच पर होने वाले इन्हीं सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस गश्ती की व्यवस्था शुरू की गई है। यह इंटरसेप्टर वाहन कैमरे और स्पीड गन से लैस होंगे जिससे तेज गति से वाहन चलाने वालों का ई-चालान भी काटा जाएगा।
गश्ती वाहन सुरक्षा एवं निगरानी का भी काम करेंगे
इसके अलावा इसमें वायस रिकार्डिंग की भी सुविधा होगी, जिसे किसी भी यातायात उल्लंघन के मामले में सबूत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा यह गश्ती वाहन सुरक्षा एवं निगरानी का भी काम करेंगे। अतिक्रमण आदि पर भी नजर रखी जा सकेगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस गश्ती में लगे इन वाहनों को डायल-112 से भी टैग किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटना या किसी भी आपात हालत में त्वरित मदद पहुंचाई जा सके। इससे सड़क दुर्घटनाओं में पीडि़तों को गोल्डेन आवर में मदद मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।

कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी
सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’
सीएम ने कहा- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से सुनिश्चित होगा न्याय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध प्रदेशव्यापी कार्रवाई