ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिला स्तर के लिए चयनित
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजस) मनेन्द्रगढ़ में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, योग, खो-खो और शतरंज सहित विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।
विकासखंड के विभिन्न जोनों से चयनित खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के लिए भोजन, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल शिक्षकों एवं अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी वरुण को किसने दी पनाह? फरारी के ठिकानों की जांच शुरू
पूर्वजों की याद में मुक्तिधामों पर मनेगी दीपावली, रतलाम में दीपदान के साथ होगी आतिशबाजी
जबलपुर में आग का तांडव, 50 झोपड़ियां राख; 350 से ज्यादा झुग्गियों वाली बस्ती में मची अफरा-तफरी
MP में सफाई कर्मियों को बड़ी राहत, हड़ताल समाप्त; वेतन बढ़ाने के साथ नियमित करने का भी ऐलान