जालंधर.
आर्मी पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट को बम से उड़ाने की धमकी की ईमेल की गई है। यह ईमेल स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8. 55 पर भेजी गई। इसमें पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखे गए हैं। साथ ही स्कूल में IED के जरिए धमाके करने की धमकी दी गई है।
धमकी भरे ईमेल में 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली का भी जिक्र किया गया है। ईमेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस विभाग की साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसका आपी एड्रेस ट्रैक करने में जुट गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
1 से 4 नवंबर तक ट्रेनों में सफर न करने की धमकी
स्कूल को भेजी गई इस धमकी भरे ईमेल में एक से चार नंबर तक ट्रेनों में ना सफर करने की भी धमकी दी गई है जिसमें खासकर अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर, बठिंडा की ट्रेनों के साथ-साथ रेल ट्रैक को भी निशाना बनाने का भी जिक्र किया है।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को नई दिशा दे रहा योगी सरकार का वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स
अखिलेश को नसीहत, लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता करती है बदलाव
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट बॉट से अब एक क्लिक पर मिलेगी भौगोलिक जानकारी
यूपी के अनेक जिलों सहित देशभर से आए लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग