फिरोजपुर.
फिरोजपुर के बॉर्डर एरिया में बी.एस.एफ. और पुलिस द्वारा सर्च के दौरान 2 किलो 567 ग्राम हेरोइन और तीन ड्रोन बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना सदर फिरोजपुर और थाना ममदोट पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामले धर्ज किए हैं। थाना सदर फिरोजपुर के एच.सी. रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ड्रोन एक्टिविटी हुई है।
इस पर पुलिस पार्टी कमाले वाला गांव पहुंची जहां बी.एस.एफ. के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दो ड्रोन और हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए दो पैकेट में से 1 किलो 550 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना सदर के ही सहायक थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के लिए रवाना थी तो उन्हें सूचना मिली कि गांव गुलाम हुसैन वाला के खेतों में कुछ संदिग्ध चीज पड़ी है जो पुलिस और बी.एस.एफ. के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
थाना ममदोट के एस.आई. दीपक कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 1 किलो 68 ग्राम हेरोइन और एक टूटा हुआ ड्रोन बरामद किया। जांच अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा घर का मौका, जीडीए बनाएगा LIG-EWS फ्लैट और आवासीय भूखंड
राहुल गांधी का जवानों वाला दांव! बोले- आपके सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए रामलला से माफी भी मांगें अखिलेश, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
छत्तीसगढ़ के खैरा गांव की बड़ी उपलब्धि, सभी 141 घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल