रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट नेपाली पनीर चुकौनी

 लंच में रोजाना मसूर और चना दाल खाकर मन भर जाता है और उस समय लगता है कि खाने में कुछ चटपटा और टेस्टी मिल जाए तो मजा आ जाए. मगर सब्जी और दाल खाने का भी मन ना हो तो आप दही से बनने वाली एक फेमस नेपाली डिश ट्राई कर सकते हैं. नेपाली खाने की खासियत उनका सादा लेकिन मसालेदार स्वाद होता है.

अगर आप रोज की पनीर की सब्जी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो पनीर नेपाली चुकौनी बनाकर देख सकते हैं. पनीर, टमाटर, प्याज और चुनिंदा मसालों से तैयार यह डिश खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है और इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. आइए आपको दही-पनीर चुकौनी की रेसिपी बताते हैं.

पनीर नेपाली चुकौनी बनाने के लिए सामग्री
    पनीर- 250 ग्राम
    1 कप – दही
    प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
    टमाटर- 2 कटे हुए
    लहसुन की कलियां – 4
    हरी मिर्च- 1-2
    जीरा- 1 चम्मच
    हल्दी- ½ चम्मच
    धनिया पाउडर- 1 चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
    गरम मसाला- ½ चम्मच
    नमक- स्वादानुसार
    तेल- 2 बड़े चम्मच
    हरा धनिया गार्निश के लिए

कैसे बनाएं पनीर नेपाली चुकौनी?

इस तरीके से करें सर्व
पनीर चुकौनी को आप गरमा-गरम चावल के साथ सर्व कर सकते हैं, यह इसका स्वाद दाल-सब्जी से हटकर होता है. खाने में तो यह डिश टेस्टी लगती है, उसके साथ ही इसे बनाने में 10 से 15 मिनट का ही समय लगता है. आप इसमें मिर्च कम ज्यादा अपने हिसाब से कर सकते हैं और इसे बच्चे और बुजुर्ग सभी मजे से खाते हैं.

↑
Exit mobile version