चंडीगढ़.
जालंधर वासियों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। यहां अब ट्रैफिक नियमों का उल्लघर करने वालों की खैर नहीं। बता दें कि 1 जून से जालंधर में 9 और चौराहों पर ई-चालान शुरू हो जाएंगे। इसके बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर सीधा चालान कट जाएगा जिसका फोन पर मैसेज आ जाएगा।
जिन 9 चौराहों पर अब ये कार्रवाई होगी उनमें मॉडल टाउन चौक, फुटबाल चौक, श्री गुरु रविदास चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, चुनमुन चौक, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर चौक, गुरु अमरदास चौक, वर्कशॉप चौक और कपूरथला चौक शामिल है।
गौरतलब है कि इससे पहले शहर के 4 मुख्य चौराहों जिनमें बी.एस.एफ. चौक, गुरु नानक मिशन चौक, पी.ए.पी चौक और बी.एस.सी. चौक शामिल है। वहीं पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वह ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे को हरी झंडी; पशुधन मिशन भी मंजूर
युवाओं की मेहनत और प्रतिभा से साकार हो रहीं संभावनाएं, सीएम योगी ने युवाशक्ति की सराहना की
दिव्यांगों को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी, जिला पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाने के मंत्री कुशवाहा के निर्देश
हरियाणा में एथेनॉल उत्पादन की तैयारी तेज, चीनी मिलों से मांगी गई रिपोर्ट; किसानों की कमाई बढ़ने की उम्मीद