राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी: युवाओं को अग्निवीर योजना समझ आई, कांग्रेस को नहीं

मुख्यमंत्री नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि युवा वर्ग अग्िनवीर योजना को समझ गया है, लेकिन कांग्रेस अभी तक इसे नहीं समझ पाया है।लेकिन आने वाले विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस भी योजना को समझ लेगी। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक कार्यक्रम में उपस्थित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता और विधायक राव दान सिंह के घर ईडी की छापेमारी पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ईडी एक स्वतंत्र एजेंसी है और कई बातों पर नज़र रखती है। जहां पर भी उनको गलत लगा होगा, वे गए होंगे। ED के पास अपना काम है। ये उनका मुद्दा है, हमारा नहीं। मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इंजन वाले बयान पर कहा कि इंजन मजबूत है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों मिलकर झूठ बोलते हैं और झूठ का सहारा लेकर काम करते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा से उनकी “हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा” के बारे में 11 प्रश्न पूछे हैं और उन्होंने कहा कि वे उनके उत्तरों को कहीं भी दें, गांव में, घर में या होटल में। ऐसे बैठने से कुछ नहीं होता; उन्हें अपनी पार्टी के शासनकाल का स्मरण करना चाहिए, जिसमें कई अत्याचार हुए और कोई एफआईआर नहीं दर्ज की गई थी। मुख्यमंत्री ने निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत का समर्थन वापस लेने पर कहा कि वे हमारे साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक पर कहा कि कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही है, हिसाब मांगों, हम गांव-गांव, पंचायत में हिसाब देंगे। जो 11 सवाल हमने किए हैं, उसका जवाब दें।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सतलुज का पानी हिमाचल से हरियाणा पहुंचाने की कोशिश पर कहा कि हरियाणा में लाखों एकड़ जमीन पानी के लिए इंतजार कर रही है। विपक्षी पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि लोग आते हैं, वादा करते हैं, लेकिन फिर मुकर जाते हैं। हरियाणा के लोगों को अब पता चल रहा है कि कौन दो-दो चेहरे से घूम रहा है। हम उसका जवाब भी देंगे, क्योंकि इस पानी की हमारे किसान को आवश्यकता है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, दर्शन सहगल और अन्य कार्यकर्ता और विशिष्ट लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

बठला को ग्रहण कराया पदभार

स्थानीय प्रेम नगर कार्यालय में करनाल के नवनियुक्त ओएसडी संजय बठला को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुष्प गुच्छ भेंट करके शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि करनाल में ओएसडी की नियुक्ति से जनता को चंडीगढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उनकी समस्याओं का यहीं पर ही समाधान हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button