चंडीगढ़.
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में गाड़ियों की एंट्री पर रोक की मांग तेज हो गई है। पीयू में घूमने वाली गाड़ियों को लेकर स्टूडेंट्स ने आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रदर्शन किया।
स्टूडेंट्स ने चेतावनी दी है कि जल्द फोर व्हीलर की एंट्री पर रोक नहीं लगी तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे और वीसी ऑफिस का घेराव करेंगे। स्टूडेंट्स का कहना है कि पीयू में गाड़ियों की वजह से आए दिन जाम, प्रदूषण और सुरक्षा की समस्या बढ़ रही है। गेड़ी कल्चर के नाम पर कैंपस में घूमने वाली गाड़ियों से छात्राओं को परेशानी होती है। गाड़ियों में सवार कुछ लोग कमेंट करते हैं और पीछा करते हैं, जिससे असुरक्षा महसूस होती है।
हर गेट पर गाड़ियों का जमावड़ा लगता है तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। छात्रों ने कहा कि कई बार बाहरी लोग भी बिना स्टिकर के गाड़ियां लेकर कैंपस में आ जाते हैं।

जगदलपुर में युवा संवाद, केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से किया राष्ट्र निर्माण का आह्वान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के जरिये समाज को दिया प्रेरक संदेश
योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर
सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: अरुण साव