ओंटारियो
कनाडा ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों के लिए दिन निराशाजनक रहा और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन किदांबी श्रीकांत सहित सात खिलाड़ी पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। वहीं तान्या हेमनाथ और आकर्षी कश्यप ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बना ली है मार्खम पैन एम सेंटर में बुधवार को खेले मुकबले में किदांबी श्रीकांत को पुरुषों के एकल के शुरुआती दौर में मलेशिया के ओलंपिक मेडलिस्ट ली ज़ी जिया के खिलाफ 11-10 से पीछे रहने के दौरान चोट के कारण मैच छोड़ना पड़ा। किदांबी श्रीकांत अब मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ अपने नौ मैचों में से छह हार चुके हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते यूएस ओपन में ली ज़ी जिया को हराया था और रनर-अप रहे थे।
श्रीकांत के बाहर होने के बाद उनके साथी खिलाड़ी सनीथ दयानंद और शंकर सुब्रमण्यन भी पहले दौर में हार गए, जिससे बीडब्ल्यूएफ सुपर बैडमिंटन 300 इवेंट में भारत का पुरुषों का एकल अभियान खत्म हो गया। सनीथ दयानंद को जापान के तीसरे सीड युदाई ओकिमोटो ने 21-7, 21-11 से हराया, जबकि शंकर सुब्रमण्यन पहला गेम जीतने के बावजूद कोरिया गणराज्य के यू ताए-बिन से 19-21, 21-15, 21-15 से हार गए।

IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक ने मचाई तबाही, भारत को मिली करारी शिकस्त
बेटियों ने पैरा एशियन गेम्स में लहराया परचम, पदक जीतकर रचा नया इतिहास
199 रन 13.2 ओवर में चट करने के बाद टीम इंडिया की नजरें एक और बड़े धमाके पर, छोटी बाउंड्री बनेगी हथियार
तिलक वर्मा का नया बैटिंग प्लान तैयार, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; जरूरत पड़ने पर सिंगल-डबल से संभालेंगे पारी