Ravi Agarwal: कार्यक्रम का उद्देश्य 35 हजार अधिकारियों को सेवा वितरण और सार्वजनिक संपर्क में सुधार के लिए प्रशिक्षित करना है
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने कर्मयोगी सप्ताह/राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह के दौरान, सीबीआईसी में व्यवहार संवेदीकरण कार्यक्रम की राष्ट्रव्यापी शुरुआत की। सीबीआईसी के सभी 32 क्षेत्रों में 52 बैचों के साथ इस पहल का शुभारंभ किया गया।
इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य व्यवहारिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से अपने कार्यबल की क्षमताओं को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम निरीक्षकों, अधीक्षकों, सहायक आयुक्तों और उप आयुक्तों सहित विभिन्न स्तरों पर लगभग 35,000 अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए तैयार किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी और कार्यान्वयन में सहायता के लिए एक बाहरी ज्ञान भागीदार को शामिल किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रशिक्षण व्यापक और प्रभावशाली हो।

इसके अतिरिक्त, एनएसीआईएन और जेडटीआई के साथ-साथ सभी क्षेत्रों की भागीदारी इस पहल के सफल क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवहार कौशल और संवेदनशीलता पर ध्यान केंद्रित कर, शासन के प्रति अधिक उत्तरदायी और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण को प्रोत्साहन देना है, जिसके परिणामस्वरुप सेवा वितरण और लोकसंपर्क में सुधार होगा। यह प्रयास निरंतर व्यावसायिक विकास और कर्मयोगी पहल के व्यापक लक्ष्यों के साथ संरेखित नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सीबीआईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
source: http://pib.gov.in

दिल्ली की 40 एकड़ जमीन को लेकर हलचल, रक्षा मंत्री से पूर्व IAF चीफ ने की मुलाकात
अंतरिक्ष से धरती पर गिरेगा NASA का विशाल टेलीस्कोप, वायुमंडल में बन जाएगा आग का गोला!
BSF पर हमले के बाद बड़ी कार्रवाई, 3 महिलाओं समेत 9 लोग पकड़े गए
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस को झटका, आगा सैयद ने दिया इस्तीफा