CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 का कल से आगाज़: 10वीं का ‘मैथ्स’ और 12वीं का ‘बायोटेक’ से होगा शुरू; 10 बजे के बाद एंट्री बंद

CBSE 10th & 12th Board Exams 2026 17 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। 10वीं का पहला पेपर मैथ्स है। सुबह 10 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं कल, 17 फरवरी से देशभर में शुरू हो रही हैं। परीक्षा के पहले दिन 10वीं कक्षा के छात्र गणित (Mathematics) और 12वीं के छात्र बायोटेक्नोलॉजी व शॉर्टहैंड विषयों की परीक्षा देंगे। बोर्ड ने इस बार कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें समय की पाबंदी को सबसे अहम बताया गया है।

साल में दो बार परीक्षा: नया बदलाव इसी शैक्षणिक सत्र से 10वीं की परीक्षा पद्धति में बड़ा बदलाव किया गया है। अब छात्र साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। पहली परीक्षा कल से शुरू हो रही है, जबकि दूसरी परीक्षा 15 मई से 1 जून के बीच आयोजित होने की संभावना है।

समय प्रबंधन और प्रवेश नियम परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे निर्धारित है, लेकिन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सुबह 10:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बोर्ड ने दिल्ली-एनसीआर जैसे क्षेत्रों में ट्रैफिक और मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए छात्रों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है।

Exit mobile version