नई दिल्ली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित करने की कगार पर है. ताजा अपडेट के अनुसार, बोर्ड 30 अप्रैल या उससे पहले कभी भी रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. गौरतलब है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट पहले ही 15 अप्रैल को घोषित किया जा चुका है, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी थी. अब 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के 18.5 लाख से ज्यादा छात्र अपने भविष्य के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
OSM तकनीक से रिजल्ट में तेजी
इस साल सीबीएसई ने मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया है. 27 और 28 अप्रैल की ताजा हलचल बताती है कि डिजिटल मूल्यांकन का काम पूरी तरह संपन्न हो चुका है और अब केवल डेटा वैलिडेशन और फाइनल चेक का काम चल रहा है. यही वजह है कि इस बार नतीजे पिछले सालों के मुकाबले जल्दी आने की उम्मीद है।
वेबसाइट क्रैश हो तो न लें टेंशन, यहां देखें नतीजे
रिजल्ट घोषित होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) धीमी हो जाती है. ऐसे में छात्र इन वैकल्पिक तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:
UMANG ऐप: अपने मोबाइल पर उमंग ऐप डाउनलोड कर सीधे रिजल्ट देख पाएंगे.
IVRS सेवा: छात्र 24300699 (एरिया कोड के साथ) डायल करके अपनी मार्कशीट का विवरण सुन सकेंगे।
DigiLocker: डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए छात्र डिजिलॉकर का उपयोग करें।
CBSE Board 12th Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या करें?
परिणाम घोषित होने के बाद छात्र सीयूईटी (CUET), जेईई (JEE) और नीट (NEET) जैसी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान दें. यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह बोर्ड द्वारा दी जाने वाली 'पुनर्मूल्यांकन' (Re-evaluation) की प्रक्रिया के लिए भी आवेदन कर सकेगा, जिसकी तारीखें जल्द घोषित होंगी।
CBSE Board Result 2026: प्रोविजनल मार्कशीट का महत्व
ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल होगी, लेकिन यह कॉलेज दाखिले और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरने के काम आएगी. इसमें छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर और हर विषय के अंक और ग्रेड स्पष्ट रूप से अंकित होंगे. विसंगति होने पर तुरंत स्कूल से संपर्क करें।

दिवाली से पहले Steelbird का बड़ा धमाका, FEC-3 हेलमेट में एंटी-फॉग लेंस समेत कई खूबियां
TVS M1-S की एंट्री से इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में हलचल, सिंगल चार्ज में चलेगा 120 KM
Gold-Silver Rate: चांदी 1.90 लाख के पार, क्या अब और महंगा होगा सोना-चांदी?
Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका