CDS General Anil Chauhan ने 09 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की बैठक के दौरान जल-थल अभियानों के लिए संयुक्त सिद्धांत जारी किया। यह सिद्धांत एक प्रमुख प्रकाशन है जो कमांडरों को आज के जटिल सैन्य वातावरण में जल-थल अभियानों के संचालन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
जल-थल क्षमता सशस्त्र बलों को युद्ध और शांति दोनों के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र में कई तरह के सैन्य अभियान चलाने की शक्ति प्रदान करती है। ये सैन्य अभियान बहु-क्षेत्रीय सैन्य परिचालनों का एक महत्वपूर्ण घटक हैं और सशस्त्र बलों के बीच सामंजस्य और एकीकरण के सबसे अच्छा उदाहरण हैं।
साइबरस्पेस सैन्य अभियान के लिए संयुक्त सिद्धांत के जारी होने के बाद, जल-थल सैन्य अभियान के लिए संयुक्त सिद्धांत इस वर्ष जारी किया गया दूसरा संयुक्त सिद्धांत है और यह सामान्य रूप से सशस्त्र बलों की संयुक्तता और एकीकरण तथा विशेष रूप से जल-थल सैन्य अभियान पर समुचित ध्यान केंद्रित करता है।
source: https://pib.gov.in

बीएमसी में ऐतिहासिक बदलाव: रीतू तावड़े होंगी मुंबई की अगली मेयर, 25 साल बाद शिवसेना (UBT) का वर्चस्व खत्म
आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी: 31 साल पुराने कब्जा मामले में पटना पुलिस का एक्शन, सांसद बोले- “पता नहीं क्या होगा”
राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी: अब अनाज के बोरों की जगह मिलेगा ‘कैश’ या ‘डिजिटल वाउचर’, जानिए नया हाई-टेक सिस्टम
राफेल फाइटर जेट डील: 114 नए लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी, भारत की वायुशक्ति होगी और मजबूत