Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिनों में विशेष ज्योतिषीय उपाय करें, तो माता रानी की कृपा से जीवन की कई समस्याओं का हल हो सकता है। आइए जानते हैं नवरात्रि में किए जाने वाले कुछ खास उपाय।
Chaitra Navratri 2025: सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत महत्वपूर्ण है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को पूजा जाता है। प्रत्येक दिन देवी के एक अलग रूप को पूजना बहुत महत्वपूर्ण है। यह भी कहा जाता है कि इन नौ दिनों में कुछ विशेष ज्योतिषीय उपाय किए जाएं, तो माता रानी की कृपा से जीवन की कई समस्याओं का हल मिल सकता है। आइए जानते हैं नवरात्रि में किए जाने वाले कुछ खास उपाय।
व्रत नहीं रख पाते हैं तो क्या करें?
नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत रखकर माता रानी की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, लेकिन जो लोग पूरे नौ दिनों तक उपवास नहीं कर सकते, वे माता रानी के सामने अखंड ज्योति प्रज्वलित कर सकते हैं। रोजाना “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का जाप करने से भी नवरात्रि व्रत की तरह पुण्य मिलता है।
नवरात्रि पर इन विशेष उपायों का पालन करें
तुलसी का पौधा लगाएं
अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो नवरात्र के दौरान इसे अवश्य लगाएं। माता रानी को तुलसी बहुत अच्छी लगती है और घर में सुख-समृद्धि लाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में प्रत्येक दिन सूर्यास्त के बाद तुलसी पर देसी घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
मां लक्ष्मी की तस्वीर
नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापित करते समय माता लक्ष्मी और मां दुर्गा की मूर्ति भी रखें। इससे घर में धन स्थिर रहता है और धन-संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
16 श्रृंगार अर्पित करें
देवी दुर्गा की मूर्ति या चित्र को लगाने के बाद सोलह श्रृंगार अर्पित करें। ऐसा करने से अनंत सौभाग्य मिलता है। यह उपाय विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है जिनके दांपत्य जीवन में परेशानियां रहती हैं या जिनके पति का स्वास्थ्य कमजोर रहता है।
यदि आप शारीरिक रूप से कमजोर हैं, तो नवरात्रि के दिनों में हर सुबह मां दुर्गा को दूध और शहद दें। इसके बाद इसे खाओ। ऐसा करने से शारीरिक शक्ति और आत्मबल बढ़ता है।
For more news: Religion

हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या हनुमान बाहुक? जानें किसका पाठ कब करना चाहिए
Sharad Purnima 2026: चांदनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 5 उपाय
धनतेरस 2026 कब है? जानें 6 नवंबर को खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त
मॉन्स्टेरा का पौधा घर में किस दिशा में रखें? फेंगशुई के अनुसार धन और समृद्धि के लिए जानें सही जगह