सूरजपुर.
साइबर अपराधों की लगातार संख्या बढ़ रही है. आए दिन व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की खबर सामने आती है. अब छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है. अकाउंट के हैक होने के बाद साइबर ठग उनके संपर्क में मौजूद लोगों को फर्जी संदेश भेजकर पैसे की मांग कर रहे हैं.
हैक किए गए मंत्री राजवाड़े के व्हाट्सएप अकाउंट से भेजे जा रहे संदेश में लिखा जा रहा है कि, एक छोटी सी हेल्प चाहिए, मेरा यूपीआई ब्लॉक हो गया है, अर्जेन्ट है, 32000 रुपए चाहिए. साथ ही एक QR कोड (स्कैनर) भी भेज रहे हैं, ताकि लोग ऑनलाइन भुगतान कर दें. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम और नंबर का दुरुपयोग कर की जा रही इस साइबर ठगी से न केवल मंत्री बल्कि उनके परिचितों और आम लोगों में भी चिंता का माहौल है. बताया गया है कि वह आज सुबह सूरजपुर में आयोजित रोड सेफ्टी कार्यक्रम के तहत बाइक रैली आयोजन में व्यस्त थीं. मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने और उनके संपर्कों को फर्जी संदेश भेजकर पैसे मांगने के मामले में जांच कर रही है.
लोगों से सावधान रहने की अपील
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए अपना व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की जानकारी दी है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए बताया कि अगर उनके व्हाट्सएप से पैसे की मांग की जाती है तो सावधान रहें, साथ ही किसी भी लिंक पर क्लिक न करें. इस सन्देश को गंभीरता से लेने की अपील की गई है.

पंजाब को भी पीछे छोड़ने वाले विदिशा में फिर जली पराली, प्रशासन ने की कार्रवाई
दुर्ग में स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघले लोहे से झुलसे ठेकेदार ने तोड़ा दम
अमृतसर एयरपोर्ट के पास ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून पर प्रतिबंध
Dussehra 2026: राजस्थान में कहीं रावण की पूजा, कहीं पैरों से कुचलकर किया जाता है वध