CM Bhagwant Mann
गुरुवार (19 सितंबर) को पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। अब पंजाब में BMW पार्ट्स बनेंगे। कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक में, बीएमडब्ल्यू पार्ट्स बनाने के लिए मंडी गोबिंदगढ़ में एक प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया। अगले महीने सीएम मान इस प्लांट को शुरू करेंगे।
सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बारे में बताया। पोस्ट में उन्होंने कहा, “अब पंजाब में BMW के पार्ट्स बनेंगे..।आज अधिकारियों के साथ बैठक हुई, मशहूर कंपनी BMW की कार पार्ट्स बनाने के निवेश पर चर्चा हुई और पंजाब में निवेश पर व्यापक चर्चा हुई। BMW के पार्ट्स बनाने के लिए पंजाब की मंडी गोबिंदगढ़ में एक कारखाना बनाने का निर्णय लिया गया..।
हजारों युवा पाएंगे काम
मुख्यमंत्री ने लिखा, “जहां सैंकड़ों करोड़ का निवेश होगा और हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा..। अगले महीने मैं इसे शुरू करूँगा..। पंजाब की निवेश प्रोत्साहन नीतियों की उन्होंने प्रशंसा की..। हम रंगले पंजाब के अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ रहे हैं..।”

Chandigarh Summer Break: 16 मई से 15 जुलाई तक छुट्टियां घोषित, PGI Chandigarh का नोटिफिकेशन
Dengue Alert: संजीव अरोड़ा ने दिए सख्त आदेश, फॉगिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
7 MPs की ‘घर वापसी’ के मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिलेंगे CM भगवंत मान, मनीष सिसोदिया का बयान- AAP एकजुट है
Defection Row: अमन अरोड़ा बोले- नेताओं का जाना ‘पुरानी बात’, पार्टी मजबूत