पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुवैत में बहु-मंजिला इमारत को आग लगने की घटी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में कई भारतीयों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसमें बड़ी संख्या भारतीयों की दम घुटने के कारण मौत हुई। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण कई कीमती जानें गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। भगवंत सिंह मान ने मृतकों के परिवारों के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में निवास प्रदान करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस घटना के बारे जान कर उनको बहुत दुख हुआ है। उन्होंने परमात्मा के आगे अरदास की कि वह पीड़ित परिवारों को यह अपूर्णीय कमी सहन का हौंसला प्रदान करे। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी पंजाबी, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के ज़खि़्मयों के जल्द स्वस्थ होने के लिए भी अरदास की।

कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी
सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’
सीएम ने कहा- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से सुनिश्चित होगा न्याय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध प्रदेशव्यापी कार्रवाई