मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हड़ताल पर गए तहसीलदारों को दी चेतावनी, “छुट्टी मुबारक हो लेकिन..।”

तहसीलदारों की हड़ताल के बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 बजे तक काम पर वापस आने का आदेश दिया है। अगर कोई अपनी कर्तव्यों को पूरा नहीं करता, तो उसे सस्पेंड कर समझा जाएगा।

पजांब में तहसीलदार एक्शन के खिलाफ हड़ताल पर चले गए हैं। शुक्रवार, 7 मार्च तक काम नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान अब इन सबके बीच काम कर रहे हैं। तहसीलदारों की सामूहिक छुट्टी पर उन्होंने उन्हें वॉर्निंग दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “तहसीलदार अपने भ्रष्टाचारी साथियों के समर्थन में हड़ताल कर रहे हैं पर हमारी सरकार रिश्वत के सख्त खिलाफ है।” तहसील के आम लोगों को परेशान करने से बचाने के लिए, तहसील के अन्य अधिकारियों को तहसील के सभी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलदारों को सामूहिक छुट्टी मुबारक, लेकिन छुट्टी के बाद कब या कहां ज्वॉइन करना है, यह लोगों की जिम्मेदारी है।”

“ब्लैकमेल नहीं कर सकते”

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जीरकपुर और खरड़ सहित कई तहसीलों का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने कहा कि तहसीलदार सरकार को इस तरह से ब्लैकमेल नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम तहसीलदारों से लगातार बात कर रहे थे, लेकिन वे कहते हैं कि हमारे साथियों को क्लीन चिट नहीं मिलेगा। लेकिन हमारी भ्रष्टाचार नीति जीरो टॉलरेंस है।

5 बजे तक काम पर वापस आने का आदेश

साथ ही, भगवंत मान सरकार ने तहसीलदारों की हड़ताल के बीच पांज बजे तक काम पर वापस आने का आदेश दिया है। अगर कोई अपनी कर्तव्यों को पूरा नहीं करता, तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा।

For more news: Punjab

Exit mobile version