पीड़ित परिवारों को दो-दो करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को होशियारपुर के नज़दीक सड़क हादसे में तीन पुलिस मुलाजिमों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये उनके परिवारों को दो-दो करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया।
ਅੱਜ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਸੜਕੀ ਹਾਦਸੇ 'ਚ ਸਾਡੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਜਾਣ ਚੱਲੀ ਗਈ..ਨੀਤੀ ਮੁਤਾਬਕ 1 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਰਾਸ਼ੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਅਤੇ 1 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਬੀਮਾ ਰਾਸ਼ੀ HDFC ਬੈਂਕ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ…
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਸਾਡਾ ਮਾਣ ਹੈ ਤੇ ਸਾਡੇ ਬਹਾਦਰ ਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਅਸੀਂ… https://t.co/grUnt8e4m2
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 17, 2024
यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसे में पुलिस मुलाजिमों की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण बात है और यह राज्य के लिए और पीड़ित परिवारों के लिए बहुत बड़ा घाटा है। उन्होंने कहा कि इस सहायता राशि में से एक-एक करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा एक्स-ग्रेशिया के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि एक-एक करोड़ रुपए के बीमे की अदायगी एच. डी. एफ. सी. बैंक द्वारा की जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस मुलाजिमों के परिवारों को वित्तीय सहायता, राज्य सरकार की सैनिकों (हथियारबंद बलों, अर्ध सैनिक बलों और पुलिस मुलाजिमों) और उनके परिवारों की भलाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता के मुताबिक है।

जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!
SC आयोग का बाजवा को समन: 16 फरवरी को होना होगा पेश, चेयरमैन गढ़ी बोले”दबंगई नहीं चलेगी”