
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कही अमेरिका से निर्वासित हुए भारतीयों को लेकर कही बड़ी बात, देश के लिए शर्म की बात ।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमेरिका से भारत भेजे गए लोगों को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अमेरिकी सैन्य विमान में भारत वापस भेजे गए निर्वासितों को हथकड़ी लगाना देश के लिए बहुत शर्म की बात है। अमेरिका ने जो कुछ किया, उसका बहुत अफसोस है, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अमेरिका द्वारा हमारे नागरिकों को हथकड़ियों और बेड़ियों से को भेजना हमारे देश के लिए बहुत शर्मनाक है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी की हरियाणा सरकार ने मानसिक और आर्थिक रूप से टूटकर अमेरिका से बाहर आए भारतियों के घावों पर मरहम लगाने के बजाय उन्हें पुलिस की कैदियों वाली गाड़ी में ले जाना जख्मों पर नमक लगाने के बराबर है।
ਜੋ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਕੀਤਾ, ਉਸਦਾ ਬੇਹੱਦ ਅਫ਼ਸੋਸ। ਅਮਰੀਕਾ ਦੁਆਰਾ ਹੱਥ ਕੜੀਆਂ ਤੇ ਬੇੜੀਆਂ ਲਾ ਕੇ ਸਾਡੇ ਨਾਗਰਿਕਾਂ ਨੂੰ ਭੇਜਣਾ ਸਾਡੇ ਦੇਸ਼ ਲਈ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸ਼ਰਮ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਮਾਨਸਿਕ ਅਤੇ ਆਰਥਿਕ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਟੁੱਟੇ ਅਮਰੀਕਾ ਤੋਂ ਡਿਪੋਰਟ ਹੋਏ ਭਾਰਤੀਆਂ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮਾਂ ‘ਤੇ ਮੱਲ੍ਹਮ ਲਾਉਣ ਦੀ ਥਾਂ ਮੋਦੀ ਜੀ ਦੀ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਕੈਦੀਆਂ… pic.twitter.com/1h3oXuvpAf
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 6, 2025
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत बुधवार को 104 अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर में उतरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही गैर-कानूनी प्रवासियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। इस मुद्दे पर ट्रम्प ने चुनाव जीता और राष्ट्रपति बनने के बाद कार्रवाई शुरू की है।
अमेरिकी वायुसेना का एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान अवैध भारतीय नागरिकों को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। ध्यान दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा से कुछ दिन पहले, जहां वे ट्रंप के साथ व्यापक वार्ता करेंगे, यह कार्रवाई हुई।
For more news: Punjab