मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान के किंकाकूजी स्वर्ण मंदिर का दौरा किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: किंकाकूजी स्वर्ण मंदिर पारंपरिक जापानी स्थापत्य और बौद्ध संस्कृति का प्रतीक है

जापान यात्रा के चौथे दिन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व प्रसिद्ध किंकाकूजी (स्वर्ण मंदिर) को देखा। यह मंदिर अपनी शांत वातावरण और भव्य सोने की परतों से ढंकी पारंपरिक जापानी स्थापत्य और बौद्ध संस्कृति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदिर के आसपास का निरीक्षण किया और जापानी संस्कृति में इसके ऐतिहासिक महत्व को समझा।

मंदिर के सामने स्थित क्योकाची तालाब के किनारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुछ समय बिताया. मंदिर की झलक पानी में प्रतिबिंबित होकर एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। उनका कहना था कि “ऐसी ऐतिहासिक धरोहरें सिर्फ स्थापत्य कला का उदाहरण नहीं होतीं, बल्कि वे एक सभ्यता की आत्मा को दर्शाती हैं। जापान ने अपनी संस्कृति को बचाने के लिए बहुत कुछ किया है।”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जापान यात्रा में जापानी सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अलावा पर्यटन विकास, जापानी धरोहर संरक्षण और वास्तुकला में नवाचारों पर भी चर्चा हुई। उन्हें बताया कि मध्यप्रदेश भी अपनी ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है और जापान से इसमें बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जापान यात्रा का उद्देश्य व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है। भ्रमण के दौरान उन्होंने जापान की आधुनिकता और परंपरा को संतुलित करने की नीति को भी सराहा।

For more news: MP

Exit mobile version