मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जापान यात्रा का चौथा दिन शुरू होगा।
गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट और बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जापान यात्रा का चौथा दिन शुरू होगा। इन बैठकों में राज्य के औद्योगिक विकास और जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के उच्च अधिकारियों और प्रमुख उद्योगपतियों से मिलकर मध्यप्रदेश में निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव क्योटो जाएंगे, क्योटो में प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थानों का दौरा करेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश में पर्यटन और सांस्कृतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर विचार होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक लंच कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें उद्योगपतियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों से चर्चा का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे आईटी, उत्पादन और पर्यटन पर चर्चा की जाएगी, जिससे जापान के अनुभव को इन क्षेत्रों में लागू किया जा सके।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुछ और सांस्कृतिक स्थानों का दौरा करेंगे। इस यात्रा में हम सांस्कृतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के तरीके पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव फिर शिंकांसेन ट्रेन से टोक्यो जाएंगे।
For more news: MP

पंजाब में ‘महाधोखा’! मुख्यमंत्री सैनी बोले “AAP ने किसानों और कानून-व्यवस्था का किया बुरा हाल”
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!
SC आयोग का बाजवा को समन: 16 फरवरी को होना होगा पेश, चेयरमैन गढ़ी बोले”दबंगई नहीं चलेगी”
कभी गद्दार, कभी सांप-नेवला! भाजपा ने कांग्रेस के ‘दलित और सिख विरोधी’ इतिहास को किया याद