केंद्रीय मंत्रिमंडल ने "प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना" को वर्ष 2030-31 तक लागू करने की दी मंजूरी
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का "प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना" को जारी वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 तक लागू करने की मंजूरी देने पर आभार माना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना’ को 2030-31 तक लागू करने की स्वीकृति देकर ग्रामीण सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'विकसित भारत' के संकल्प को ग्राम स्तर तक पहुंचाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में इसे एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

पराली के धुएं से पंजाब की हवा खराब, अमृतसर और तरनतारन में खेत धधके; प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप
मॉड्यूलर फर्नीचर की बुकिंग रद्द करने के बाद रकम नहीं लौटाना पड़ा भारी, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर लगाया जुर्माना
Punjab School Timing: ठंड और मौसम में बदलाव के बीच स्कूलों के समय में संशोधन, 2 नवंबर से लागू होगा नया टाइम टेबल
मध्यप्रदेश में आसान होंगे भवन निर्माण के नियम, लोग खुद बना सकेंगे मकान का नक्शा; FAR में भी मिलेगी बड़ी राहत