मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 134.97 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन प्रशासनिक संकुल भवन का किया निरीक्षण
उज्जैन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में 134.97 करोड़ रुपये लागत से निर्माणाधीन कार्य नवीन प्रशासनिक संकुल भवन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने तथा भवन में आवश्यक प्रशासनिक सुविधाओं का समुचित प्रावधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नवीन प्रशासनिक संकुल भवन की कार्य योजना एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी संत उमेशनाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल,ए डीजी राकेश गुप्ता, कमिश्नर आशीष सिंह,डी आई जी नवनीत भसीन, एस पी प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्थान में पुलिस का बड़ा एक्शन, फर्जी लोन घोटाले से लेकर अवैध पटाखों तक 5 मामलों में मिली सफलता
विधानसभा के विशेष सत्र का अंतिम दिन आज, पानी के मुद्दे पर चर्चा के बीच विपक्ष कानून-व्यवस्था पर घेरेगा सरकार
उज्जैन में गुरु महाराज टेकचंद जी के समाधि पर्व में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, धर्मस्थल के विकास को मिलेंगे ₹1 करोड़
साढ़े नौ वर्षों में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, 36 सेक्टोरल पॉलिसी, 75 हजार एकड़ लैंड बैंक और 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाए: सीएम