भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के पश्चात इंदौर जाने के लिए सड़क मार्ग से यात्रा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों से भेंट की और उनसे संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान धार जिले के राजगढ़ में टी स्टॉल पर जाकर स्वयं चाय भी बनाई। उन्होंने चाय विक्रेता से उनके कार्य और व्यवसाय के संबंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित नागरिकों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर कुछ देर दुकान मालिकों और स्टाफ के सदस्यों से भी बातचीत की।

डीजीपी कैलाश मकवाणा 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे लाल परेड ग्राउंड से करेंगे फ्लैग ऑफ
ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल