सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ रूपये निवेश का प्रस्ताव
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार मुंबई प्रवास के दौरान आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला और उनके पुत्र आर्यमन विक्रम बिरला से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें आगामी वर्ष मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला ने सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिरला को मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश की व्यापक संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। श्री बिरला ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

छठ-दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, बिहार के लिए 15 हजार स्पेशल ट्रेन फेरे चलाने की तैयारी
छठ महापर्व के लिए खास तरीके से बनता है मिट्टी का चूल्हा, शुद्धता के लिए कुम्हार रखते हैं कड़े नियम
सब्जियों और अनाज में मिल रहे खतरनाक रंग! हरी मिर्च, मटर और रागी खरीदते समय रहें सावधान
हाईकोर्ट के आदेश पर कल मोगा में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार