मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में किया कन्या पूजन
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में आज विधि-विधान से कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं के चरण पखार कर तिलक किया, चुनरी ओढ़ाई और अपने हाथों से भोजन परोसा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कन्याओं का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सनातन परम्परा के प्रतीक कन्या पूजन पर कन्याओं को दुलार कर उन्हें भेंट प्रदान की।

Haryana Police Transfer: जींद के SP बदले, CID और ATS समेत कई विभागों में नई तैनाती
BCCL की खदानों में ड्रोन से निगरानी, अवैध खनन का मुहाना बंद; 53 वाहनों की जांच
पाकिस्तान से सटी सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, राजस्थान में फिर खुलेंगी 5 पुरानी चौकियां
मेरठ में ₹200 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी